पीके से इतने सवाल पूछने का क्या मतलब?

Categorized as राजनीति

प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अभी दूसरी हारी हुई पार्टियां अपने जख्म सहला रही हैं लेकिन सबसे बुरी तरह हारी जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर फिर अपनी पूरी टीम के साथ मीडिया के सामने आए और सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कुछ बातों पर माफी मांगी और बिहार की राजनीति में डटे रहने का ऐलान किया। उनसे सबसे ज्यादा सवाल यह पूछा गया कि उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को 25 से ज्यादा सीटें आएंगी तो वे राजनीति छोड़ देंगे और अगर जन सुराज पार्टी को साधारण बहुमत जितनी सीटें आती हैं तो वे इसको अपनी हार मानेंगे। उनसे बार बार पूछा गया कि क्या वे अब राजनीति छोड़ेंगे? सोचें, चुनाव में किसी नेता द्वारा कही गई बात को लेकर कब किसी मीडिया ने राजनीति छोड़ने की बात पूछी होगी? लेकिन पीके से वह भी पूछा जा रहा था!

बिहार के लोगों को क्या यह ध्यान नहीं है कि नीतीश कुमार, जब भाजपा को छोड़ कर राजद से तालमेल किए थे क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। लेकिन वे फिर भाजपा के साथ गए और किसी ने उनसे यह सवाल नहीं पूछा। इसी तरह दोबारा जब उन्होंने  भाजपा का साथ छोड़ा तो अमित शाह ने कहा था कि नीतीश के लिए भाजपा में अब खिड़की और दरवाजे सब बंद हैं। लेकिन फिर भाजपा ने लाल कालीन बिछा कर नीतीश का स्वागत किया। क्या किसी ने अमित शाह से इस बारे में सवाल किया? प्रशांत किशोर की पार्टी भले चुनाव हार गई है लेकिन उन्होंने जितनी मेहनत की और लगभग पूरे बिहार में पैदल चल कर बिहार की समस्याओं को जैसे उठाया है उसकी तारीफ करनी चाहिए। दूसरा बड़ा काम उन्होंने जो किया वह ये है कि उनके साथ जुड़ कर दशकों बाद एक पीढ़ी का राजनीतिक प्रशिक्षण हुआ है। इससे निकले नेता अगले चार दशक तक बिहार की राजनीति संभालेंगे।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo