पांडियन के नाम पर अब भी विवाद

Categorized as राजनीति

ओडिशा में पूर्व आईएएस अधिकारी वीके पांडियन ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। पिछले साल बीजू जनता दल के चुनाव हारने के बाद पांडियन ने सक्रिय राजनीति से दूर होने की घोषणा की। लेकिन अभी तक बीजद की राजनीति में उनको लेकर विवाद चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि परदे के पीछे से वे अब भी पार्टी की कमान संभाले हुए हैं और यह बात पार्टी के पुराने नेताओं को पसंद नहीं आ रही है। यहां तक कहा जा रहा है कि वे सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। सही मौके पर वे और उनकी पत्नी सुजाता कार्तिकेयन आगे बढ़ कर बीजू जनता दल की कमान संभाल लेंगे।

तभी हाल में हुए नुआपाड़ा सीट के उपचुनाव में बीजद की हार के बहाने पांडियन को निशाना बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि स्नेहांजिनी चूड़िया को पांडियन के कहने पर उम्मीदवार बनाया गया था और वे तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के घासीराम मांझी रहे। लेकिन भाजपा के जय ढोलकिया ने यह सीट 80 हजार के अंतर से जीती है। गौरतलब है कि ढोलकिया के पिता के निधन से यह सीट खाली हुई थी। वे बीजद के विधायक थे। लेकिन पिता के निधन के बाद जय ढोलकिया भाजपा में चले गए। इस सीट पर नतीजे के बाद भुवनेश्वर में बीजद के नेता अजीत बेहरा आरोप लगाया कि परदे के पीछे सब कुछ पांडियन संभाल रहे हैं और उनके कारण उपचुनाव में पार्टी इतनी बुरी तरह से हारी है। बताया जा रहा है कि बेहरा मुखौटा हैं और पीछे से बीजद के दूसरे पुराने नेता पांडियन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo