बडगाम हार के बाद फारूक के बदले सुर

Categorized as राजनीति

नेशनल कॉन्फ्रेसं के नेता फारूक अब्दुल्ला के सुर बदल गए हैं। उन्होंने दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार विस्फोट में मारे गए संदिग्ध आतंकवादी डॉक्टर उमर और इस मामले में गिरफ्तार दूसरे संदिग्ध आतंकवादियों की एक तरह से तरफदारी की है। गौरतलब है कि इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टर पकड़े गए हैं। इन संदिग्ध आतंकवादियों को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि लोगों को यह सोचना चाहिए कि आखिर ये डॉक्टर लोग क्यों और कैसे आतंकवादी बन गए। उनका संदिग्ध आतंकवादियों के प्रति इस तरह सहानुभूति दिखाना या यह संकेत देना कि अब भी शासन की तरफ से ऐसी ज्यादती हो रही है, जिसमें डॉक्टरी पढ़ने के बाद भी लोग आतंकवादी बन रहे हैं, बेहद अफसोस की बात है। फारूक अब्दुल्ला का यह बदला हुआ सुर निश्चित रूप से बडगाम सीट पर उनकी पार्टी की हार के कारण है।

गौरतलब है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला दो सीटों से चुनाव लड़े थे और जीते थे। चुनाव के बाद उन्होंने बडगाम सीट से इस्तीफा दे दिया था। उस सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव हुआ था, जिसमें उमर ने खूब मेहनत की थी और खूब प्रचार किया था लेकिन वहां महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी उम्मीदवार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को हरा दिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के श्रीनगर के सांसद आगा रूहुल्ला ने इस सीट पर प्रचार से मना कर दिया था। माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के बारे में यह धारणा बन रही है कि वे भाजपा से मिले हुए हैं और केंद्र सरकार के एजेंडे के हिसाब से काम कर रहे हैं। यह भी प्रचार हो रहा है कि उन्होंने जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी छोड़ रखी है। इससे कांग्रेस और पीडीपी दोनों के लिए मौका बन रहा है। तभी फारूक अब्दुल्ला ने अचानक यू टर्न किया है और संदिग्ध आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति दिखाने लगे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo