इसी विधानसभा में बनेगा भाजपा का सीएम

Categorized as राजनीति

यह भविष्यवाणी की तरह है लेकिन इसका पुख्ता आधार है। जो आज तक नहीं हुआ वह बिहार में इसी विधानसभा में होगा। समूचे उत्तर भारत में या हिंदी पट्टी में बिहार एकमात्र राज्य है, जहां आज तक भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री नहीं बना है। बाकी सभी राज्यों में भाजपा अपने मुख्यमंत्री बना चुकी है। हिंदी पट्टी के साथ साथ पूर्वी भारत में भी भाजपा ने अपना आधार मजबूत किया है। अब बिहार में उसके अपना मुख्यमंत्री बनाने की बारी है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के काफी करीब पहुंच गई है। इससे पहले एक बार 2010 में वह 91 सीटों पर जीती थी लेकिन तब नीतीश कुमार 115 सीटों पर जीते थे। उसके बाद पहली बार भाजपा ने 89 के आंकड़े तक पहुंची है और जनता दल यू उससे चार सीट पीछे है। तभी माना जा रहा है कि इस विधानसभा में किसी समय भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा यह काम नीतीश कुमार की सहमति से करना चाह रही है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को शुरू में कुछ दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सबको पता है कि उनकी सेहत बहुत अच्छी नहीं है और धीरे धीरे उसमें और गिरावट आएगी। इसलिए भाजपा तत्काल कुछ करने की बजाय इंतजार करेगी। थोड़े समय के बाद उनकी जगह भाजपा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और पुराने फॉर्मूले के तहत उनकी पार्टी का उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि जनता दल यू के नेता नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाने का दांव चल सकते हैं। हालांकि यह दूर की कौड़ी है लेकिन भाजपा की संख्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हनुमान’ यानी चिराग पासवान की पार्टी की संख्या देख कर ऐसा हो जाना कोई हैरानी की बात नहीं होगी। तभी चुनाव नतीजों के बाद से ही इस बात की अटकलें शुरू हो गई हैं कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo