कांग्रेस के अंदर विवाद और बढ़ेगा

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही कांग्रेस के अंदर खींचतान तेज हो गई थी। कांग्रेस का विवाद बढ़ गया था। लेकिन नतीजों के बाद इसमें और बढ़ोतरी होगी। इसका संकेत दूसरे चरण के मतदान के दिन ही दिख गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर शकील अहमद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिख कर अपनी शिकायत बताई और पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए। मीडिया से बात में उन्होंने कहा कि जो मौजूदा नेतृत्व है उसने पार्टी के तमाम नेताओं को दरकिनार किया। उन्होंने मतदान खत्म होते ही इस्तीफा भेजा और यह लिखा कि पहले इसलिए इस्तीफा नहीं दिया था क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि पार्टी के चुनाव अभियान पर कोई निगेटिव असर पड़े।

इसके बाद जो चुनाव नतीजा आया वह सबको हैरान करने वाला था। कांग्रेस छह सीटों पर सिमट गई, जबकि पिछले बार खराब प्रदर्शन के बावजूद उसे 19 सीटें मिली थीं। इस नतीजे के बाद पार्टी के एक दूसरे वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद व पूर्व आईपीएस अधिकारी निखिल कुमार ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए। इनके अलावा अनेक नेता पहले से भरे बैठे हैं, जिनको पार्टी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने दरकिनार किया। उन्होंने राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जो खुद चुनाव हार गए। विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी चुनाव हार गए। पप्पू यादव के पूर्णिया में कांग्रेस बुरी तरह से हारी तो कन्हैया कुमार के बेगूसराय में भी बुरी तरह से हारी। अब कांग्रेस के नेता अपनी शिकायतों का पुलिंदा लेकर तैयार हैं। उनका कहना है कि बिना आधार वाले लोगों को प्रभारी और संगठन सौंपने से गठबंधन भी बिखरा और कांग्रेस भी बुरी तरह से हारी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo