प्रशांत किशोर की राजनीति का क्या होगा?

Categorized as राजनीति

वैसे तो प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे बिहार की राजनीति में टिकेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि वे कोई भी काम 10 साल तक जरूर करते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में नौकरी की तो 10 साल तक किया। इसके बाद चुनाव प्रबंधन की कंपनी बना कर वह काम किया तो वह भी 10 साल करने के बाद छोड़ा और अब 2022 में राजनीति में आए हैं तो कम से कम 10 साल जरूर लगाएंगे। इसका मतलब है कि वे 2032 तक राजनीति में सक्रिय रहने वाले हैं, ऐसा उन्होंने खुद संकेत दिया है। लेकिन सवाल है कि वे यह काम कैसे करेंगे? उनकी पार्टी के लिए जिस तरह का चुनाव नतीजा आया है वह बहुत बड़ा झटका है। ज्यादातर सीटों पर उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

ध्यान रहे पिछले चुनाव में चिराग पासवान 135 सीटों पर लड़े थे और किसी सीट पऱ उनको उम्मीदवारों की जमानत जब्त नहीं हुई थी। उनको 5.66 फीसदी वोट मिले थे। प्रशांत किशोर के लगभग 99 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत नहीं बची है और उनको बहुत कम वोट मिले हैं। तभी उनके लिए अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना भी मुश्किल होगा। उनकी पार्टी के समर्थकों के सोशल मीडिया हैंडल चुनाव नतीजों के साथ खामोश हो गए हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे अभी एक राउंड और चुनाव प्रबंधन का काम देखेंगे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में विजय के चुनाव में काम करने के बाद वे फिर बिहार में सक्रिय होंगे। इस बार वे किस तरह राजनीति करते हैं और संगठन कैसे खड़ा करते हैं यह देखने वाली बात होगी। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार की पार्टी 25 सीट से ज्यादा जीत गई तो वे राजनीति छोड़ देंगे। लोग इस बात की भी याद दिला रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo