बंगाल में बूथों पर भाजपा के पास लोग नहीं

Categorized as राजनीति

चुनाव आयोग ने जब से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दूसरे चऱण का ऐलान किया और 12 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों में इसकी शुरुआत हुई है तब से पश्चिम बंगाल में विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। एक तरफ चुनाव आयोग का दावा है कि 75 फीसदी मतदाताओं के पास मतगणना प्रपत्र पहुंच गया है तो दूसरी ओर ममता बनर्जी की पार्टी इसके विरोध में या इससे लड़ने में लगी है। ताजा विवाद बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति को लेकर छिड़ा है। चुनाव आयोग ने बूथ लेवल एजेंट्स यानी बीएलए की नियुक्ति की शर्तों में थोड़ी ढील दी है। अब ममता बनर्जी और उनकी पार्टी का कहना है कि ऐसा भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए हुआ है।

गौरतलब है कि अभी तक बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति के लिए यह शर्त थी कि पार्टियां, जिसे बीएलए बनाएंगी वह उसका नाम वहां की मतदाता सूची में होना चाहिए। यानी जिस बूथ पर नाम होगा उसी बूथ के इलाके में कोई व्यक्ति बीएलए बन सकता है। अब चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव करके कहा है कि एक विधानसभा क्षेत्र का व्यक्ति उस पूरे क्षेत्र में कहीं का भी बीएलए नियुक्त हो सकता है। ममता बनर्जी की पार्टी का कहना है कि जब नाम में ही बूथ लेवल एजेंट है तो बूथ से बाहर के किसी व्यक्ति को कैसे एजेंट बनाया जा सकता है। हालांकि उनकी पार्टी के कई नेताओं का यह भी कहना है कि भले भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए यह नियम बदला गया है लेकिन इससे यह भी पता चल गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के पास हर बूथ पर एजेंट बनाने के लिए लोग नहीं हैं। अगर सचमुच ऐसा है तो यह सवाल है कि भाजपा कैसे चुनाव लड़ेगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo