दिल्ली में साफ हवा के लिए प्रदर्शन

Categorized as राजनीति

यह संभवतः पहली बार हुआ कि दिल्ली के लोग साफ हवा के लिए सड़क पर उतरे। पानी के लिए तो प्रदर्शन होते रहे थे। हालांकि वह भी साफ पानी के लिए प्रदर्शन अभी तक नहीं हुआ है। अभी तो किसी तरह से पानी के लिए प्रदर्शन होते हैं। पहली बार रविवार, नौ नवंबर को बड़ी संख्या में लोग साफ हवा के लिए प्रदर्शन करने उतरे। सैकड़ों की संख्या में लोग इंडिया गेट पर जमा हुए और उन्होंने वायु प्रदूषण को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर लोगों को वहां से हटाया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया। ऐसे लोगों की संख्या एक सौ के करीब थी। पुलिस और अधिकारियों के साथ उनकी नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद उनको बसों में बैठा कर अलग अलग जगहों पर ले जाया गया था।

ये लोग किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि सिविल सोसायटी के लोग थे। उनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग थे और बच्चे भी थे। इनके हाथ में प्लेकार्ड्स थे, जिन पर लिखा था कि ये लोग सांस लेने के अपने अधिकार के लिए सड़क पर उतरे हैं। सवाल है कि दिल्ली में हर साल वायु प्रदूषण होता लेकिन इस बार क्यों लोग सड़क पर उतरे? इसका जवाब बहुत आसान है। ऐसे इसिलए हुआ क्योंकि इस बार उनको दिख रहा है कि सरकार प्रदूषण से निपटने के उपाय करने की बजाय आंकड़े छिपाने या दबाने में लगी है। दिल्ली में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। आंखों में जलन हो रहा है और अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन सरकार के हवाले से रोज अखबारों में खबर आ रही है कि दिल्ली में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। ध्यान रहे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद भी सरकार ने ग्रैप का तीसरा चरण लागू नहीं किया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo