झारखंड के उपचुनाव में भाजपा की परीक्षा

Categorized as राजनीति

झारखंड की पिछले विधानसभा में करीब आधा दर्जन उपचुनाव हुए थे और लगभग हर चुनाव में भाजपा हारी थी। इस विधानसभा में एक साल पूरे होने से पहले ही एक उपचुनाव हो रहा है। घाटशिला विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन से उपचुनाव की नौबत आई है। एक तरफ हेमंत सरकार और महागठबंधन ने इस सीट पर पूरी ताकत लगाई है तो दूसरी ओर भाजपा ने भी इस सीट को प्रतिष्ठा की लड़ाई बनाया है। आगे की राजनीति का बहुत कुछ इस सीट के नतीजे पर दांव पर है। बाबूलाल मंराडी भाजपा के अध्यक्ष भी हैं और विधायक दल के नेता भी हैं। उनके लिए भी यह चुनाव अहम है।

इससे ज्यादा इस चुनाव की चर्चा इस बात को लेकर है कि जेएमएम से भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन फिर इस सीट पर लड़ रहे हैं। पिछले साल  चुनाव में भाजपा ने चम्पई सोरेन और उनक बेटे बाबूलाल सोरेन दोनों को टिकट दिया है, जिसमें से चम्पई सोरेन जीत गए थे। अब फिर भाजपा ने उन्हीं पर दांव लगाया है तो दूसरी ओर जेएमएम ने रामदास सोरेन के बेटे को सोमेश सोरेन को टिकट दिया है। उनके लिए मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दोनों प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से कम से कम चार पूर्व मुख्यमंत्री एक उपचुनाव में प्रचार कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo