सहनी और तेजस्वी में शह मात का खेल

Categorized as राजनीति

कांग्रेस के बाद तेजस्वी यादव ने अपने दूसरे सहयोही वीआईपी के नेता मुकेश सहनी को सीटों के मामले में हैसियत दिखाई तो मुकेश सहनी ने भी एक दांव चल दिया। ध्यान रहे मुकेश सहनी को वैसे ही गिनती की सीटें मिली हैं, जिनमें एक सीट सुगौली पर पहले ही उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया। एक सीट बाबूबरही पर राजद ने उनके उम्मीदवार का नाम वापस कराया। इसके बाद दो सीटों पर दोस्ताना लड़ाई हो रही थी, जिसमें से सहनी की सबसे प्रतिष्ठा वाली गौराबौड़ाम सीट भी राजद ने छीन ली है। इस सीट पर मुकेश सहनी ने अपने भाई और पार्टी के अध्यक्ष संतोष सहनी को चुनाव लड़वाया था। सबसे पहले वे इसी सीट पर नामांकन कराने गए थे। लेकिन पहले ही राजद ने यह सीट अफजल अली को दे दी थी। इसके बाद लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दिखावा करते रहे कि वे अफजल अली का नाम वापस करा रहे हैं। लेकिन उन्होंने नाम वापस नहीं लिया। फिर अदालत जाने की बात कही गई लेकिन कोई अदालत नहीं गया।

मंगलवार को प्रचार बंद होने तक दिखावा चलता रहा। दोपहर में तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गौराबौड़ाम के लोगों से ‘मेरे भाई संतोष सहनी’ को वोट देने की अपील की। लेकिन इसके चार घंटे बाद संतोष सहनी चुनाव मैदान से हट गए और राजद ने अपना समर्थन अफजल अली को दे दिया, जो पहले से लालटेन छाप पर चुनाव मैदान में थे। मुकेश सहनी को अपने को उप मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करा चुके हैं। इसके अलावा उनको कुछ नहीं मिला है। पिछली बार भाजपा के साथ 11 सीटों पर लड़ कर वे चार सीट पर जीते थे। इस बार उन चार सीटों में से एक भी सीट मुकेश सहनी को नहीं मिली। तीन सीटें अलीनगर, बोचहां और साहिबगंज पहले ही राजद ने ले ली थी और अब गौराबौड़ाम सीट भी हाथ से निकल गई। तभी सहनी के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और पूर्व आईआरएस अधिकारी सुजीत सिंह को मजबूत करने के लिए अपने भाई को बैठा दिया। अब इसका मैसेज पूरे राज्य में होगा। अब शायद ही कही मल्लाह वोट राजद या ‘इंडिया’ ब्लॉक के किसी दल को मिलेगा। गौराबौड़ाम में अफजल अली को तो नहीं ही मिलेगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo