कोयला घोटाले में भी सब बरी हो रहे

Categorized as राजनीति

मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के सत्ता से बाहर होने और कांग्रेस के बुरी तरह हारने के पीछे सबसे बड़ा हाथ दो कथित घोटालों का था। पहले संचार घोटाला सामने आया और फिर कोयला घोटाला सामने आया। कहा गया कि संचार घोटाला एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए का है और उसके बाद सामने आया कोयला घोटाला तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया गया। इससे सरकार के खिलाफ ऐसा माहौल बना कि कांग्रेस की ऐतिहासिक हार हुई और भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। इसी हवा में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार भी बन गई। लेकिन अब एक एक करके इन दोनों घोटालों के आरोपी बरी हो रहे हैं।

संचार घोटाले के मुख्य आरोपी तत्कालीन संचार मंत्री ए राजा सहित सब बरी हो गए। काफी समय के बाद सीबीआई ने अदालत के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दी। हालांकि उसमें यह लगभग तय है कि किसी को कुछ नहीं होने वाला है। अब कोयला घोटाले में एक एक करके सारे लोग बरी हो गए हैं। तत्कालीन कोयला सचिव एचसी गुप्ता पहले एक मामले में बरी हुए थे और अब छत्तीसगढ़ कोयला खदान से जुड़े मामले में भी वे बरी हो गए हैं। उनके साथ साथ दूसरे अधिकारी और कारोबारी भी बरी हुए हैं। घोटाले की आरोपी एक कंपनी के मालिक नवीन जिंदल अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन घोटालों का हस्र देखने के  बाद ही अब भ्रष्टाचार का मुद्दा चुनावी मुद्दा नहीं बन पा रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo