नीतीश की पार्टी भोजपुरी सिनेमा वालों से दूर है

Categorized as राजनीति

बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ रही सभी बड़ी पार्टियों ने भोजपुरी के किसी न किसी कलाकार, अभिनेता या गायक को चुनाव मैदान में उतारा है। सिर्फ उम्मीदवार ही नहीं बनाया गया है, बल्कि भोजपुरी के बड़े सितारों को चुनाव प्रचार में भी घुमाया जा रहा है। भाजपा इसमें सबसे आगे है। लेकिन तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल भी पीछे नहीं है और चिराग पासवान की लोजपा व प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी पीछे नहीं है। सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ऐसी है, जिसने किसी अभिनेता या गायक को उम्मीदवार नहीं बनाया है और न प्रचार के लिए ऐसे किसी कलाकार को आगे किया है। पहले भी जनता दल यू की ओर से पार्टी का जमीना कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार तो टिकट बंटवारे में नीतीश कुमार ने इसका खास ख्याल रखा है।

दूसरी ओर भाजपा ने अचानक पता नहीं कहा से निकाल कर मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर सीट से टिकट दिया। वे दूसरे गायकों के गाने गाती हैं और स्टेज परफॉर्मर हैं। इसके अलावा भाजपा ने मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रचार में उतारा है। राजद ने खेसारी लाल यादव को टिकट दिया है तो जन सुराज पार्टी ने रितेश पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा है। चिराग पासवान की लोजपा ने सीमा सिंह को टिकट दिया था लेकिन उनकी नामांकन रद्द हो गया। अब ये फिल्मी कलाकार और गायक अपना चुनाव लड़ रहे हैं और साथ साथ दूसरे उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी कर रहे हैं। इनके सहारे आसपास के क्षेत्रों में भीड़ जुटाई जा रही है। नीतीश कुमार इन सबसे दूर हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo