इस बार जेएनयू में लेफ्ट एकजुट

Categorized as राजनीति

बिहार की तरह इस बार जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में समूचा लेफ्ट एकजुट है। पिछली बार जेएनयू में छात्र संघ का चुनाव वामपंथी संगठनों ने अलग अलग लड़ा था। सीपीआई माले का संगठन आईसा और सीपीम के एसएफआई के उम्मीदवार अलग अलग थे। हालांकि आईएसा की जीत हो गई थी। लेकिन इस बार पार्टियों ने कोई जोखिम नहीं लिया है। पिछले कुछ समय से जेएनयू में छात्र संघ का चुनाव लड़ रहे राजद ने भी इस बार दूरी बनाई है। उसके सारे नेता बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। फिर भी इस बार के चुनाव में सात संगठनों के नेता अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे हैं।

आईसा यानी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के साथ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन एक साथ लड़ रहे हैं। लेफ्ट यूनिटी की उम्मीदवार अदिति मिश्रा हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विकास पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जिनके साथ सीधा मुकाबला होगा। कांग्रेस पार्टी के नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया यानी एनएसयूआई के उम्मीदवार का नाम भी विकास है। इनके अलावा बिरसा अंबेडकर फूले स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने रतन राजोरिया को चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्य मुकाबला लेफ्ट यूनिटी और एबीवीपी उम्मीदवार के बीच होगा। लेफ्ट यूनिटी के कारण अदिति मिश्रा का पलड़ा भारी माना जा रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo