विपक्ष की एसआईआर पर तैयारी

Categorized as राजनीति

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर कराने का ऐलान किया है। इनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी भी हैं, जहां अगले साल चुनाव होने वाला है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात और गोवा भी हैं, जहां उसके अगले साल यानी 2027 में चुनाव होने वाले हैं। पहले ऐसा लग रहा था कि बिहार की तरह विपक्षी पार्टियां इस मसले पर राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ेंगी लेकिन उन्होंने अपना रुख बदल दिया है। इन राज्यों की विपक्षी पार्टियां एसआईआर पर आयोग के साथ सहयोगी करेंगी। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों ने इसका स्वागत किया और भाजपा विरोधी पार्टियों ने भी अपने बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त कर दिए हैं, जो बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ सहयोग करेंगे।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने बूथ लेवल एजेंट्स को ‘एसआईआर पीडीए प्रहरी’ नाम दिया है। एसआईआर के मसले पर चुनाव आयोग के साथ सहयोगी करने के साथ साथ समाजवादी पार्टी ने एक राजनीतिक मैसेज भी बनवाया है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि केंद्र सरकार और भाजपा एसआईआर के जरिए पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का वोट काटना चाहती है कि लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रहरी उसे रोकेंगे। गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीडीए का समीकरण बना कर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था और सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। बहरहाल, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके ने भी अपने दूत नियुक्त किए हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके समर्थकों के वोट नहीं कटें। हालांकि बंगाल और तमिलनाडु में दोनों पार्टियों को सरकार में होने का फायदा मिलेगा। इस लिहाज से सपा की तैयारी ज्यादा व्यवस्थित है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo