घुसपैठिया मुद्दा बंगाल और असम के लिए

Categorized as राजनीति

बिहार के लोगों के लिए यह हैरानी की बात है कि बिहार के चुनाव में अमित शाह घुसपैठिया का मुद्दा क्यों उठा रहे हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी घुसपैठिया का मुद्दा उठाया था लेकिन वे चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तो इस मसले पर चुप रहे। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर हो जाने और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो जाने के बाद भी घुसपैठिया का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने चुनावी सभाओं में कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो सभी घुसपैठियों की पहचान करके उनको बाहर निकालेगी। सवाल है कि क्या एसआईआर के जरिए घुसपैठियों का पता नहीं चला? अगर इतनी बड़ी कवायद से पता नहीं चला तो फिर कैसे पता चलेगा? तभी ऐसा लग रहा है कि यह मसला बिहार से ज्यादा दूसरे राज्यों के लिए है।

बिहार में भी घुसपैठिया मुद्दे का इस्तेमाल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए किया जा रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसका असल इस्तेमाल पश्चिम बंगाल और असम में होने वाला है। उन दोनों राज्यों के बारे में भाजपा कहती रही है कि घुसपैठियों के कारण जनसंख्या संरचना बदल रही है। असम मे तो नहीं लेकिन पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर होने जा रहा है। ध्यान रहे बिहार में चुनाव आयोग ने घुसपैठिया या विदेशी मतदाता की कोई श्रेणी नहीं बनाई थी लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि बंगाल में वह ऐसी कोई श्रेणी बनाती है या नहीं! बंगाल में भाजपा ने पहले ही आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि ममता बनर्जी की पार्टी बांग्लादेश से लगती सीमा के इलाके में फर्जी वोटर बनवा रही है। सो, घुसपैठिया के मुद्दे पर असली राजनीति पश्चिम बंगाल में होने वाली है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo