तेलंगाना में कांग्रेस विधायक बनेंगे जिला अध्यक्ष

Categorized as राजनीति

कांग्रेस हो या भाजपा या कोई और प्रादेशिक पार्टी आमतौर पर पार्टियां विधायकों या सांसदों को जिला अध्यक्ष आदि नहीं बनाती हैं। जिला कमेटियों में उनको पदाधिकारी भी कम ही बनाया जाता है। ज्यादा से ज्यादा नेताओं को एडजस्ट करने की जरुरत के लिहाज से ऐसा किया जाता है। लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी इस अघोषित नियम को बदलने जा रही है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना में पार्टी के विधायकों को ही जिला कमेटी की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हीं को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। पार्टी के अध्यक्ष महेश गौड़ा ने कहा है कि विधायकों को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।

पता नहीं महेश गौड़ा और राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मामले में पार्टी आलाकमान की मंजूरी ली है या नहीं लेकिन अगर ऐसा होता है तो जिला से लेकर प्रदेश संगठन तक मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का वर्चस्व स्थापित होगा। वैसे भी वे अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं। ध्यान रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चलाया है। उन्होंने कई जगह कहा कि जिला कमेटियों को मजबूत करना सबसे पहली जरुरत है। इसके लिए संगठन सृजन अभियान के तहत दूसरे राज्यों के नेता जिलों में सर्वे करते हैं और पार्टी पदाधिकारियों से बात करके जिला अध्यक्ष के लिए नए नाम सुझाते हैं। अगर विधायकों को जिला अध्यक्ष बनाना है तो फिर राहुल के संगठन सृजन अभियान का क्या होगा? कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की यह योजना आगे नहीं बढ़ पाएगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo