डीकेएस के खिलाफ खड़गे और सिद्धारमैया!

Categorized as राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस का सत्ता संघर्ष दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भले कह दिया हो कि अभी उनका समय नहीं आया है और 2028 में वे मुख्यमंत्री बनेंगे, जब फिर से कांग्रेस की सरकार बनवाएंगे। लेकिन उनको भी पता है कि 2028 किसने देखा है। इस बार वोक्कालिगा समुदाय उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए जेडीएस को छोड़ कर कांग्रेस के साथ जुड़ा था। अगर अगले चुनाव तक वे मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो 2028 में भी वोक्कालिगा कांग्रेस को ही वोट देगा, इसकी गारंटी नहीं रह जाएगी। वोक्कालिगा मतदाता स्थायी रूप से जेडीएस और एचडी देवगौड़ा परिवार को छोड़े इसके लिए जरूरी है कि शिवकुमार सीएम बनें। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पूरा कुनबा डीके शिवकुमार के खिलाफ काम कर रहा है।

सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने अपने पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर सतीश जरकिहोली का नाम अनायास नहीं आगे बढ़ाया है। सतीश जरकिहोली दलित समाज से आते हैं और कर्नाटक के एक बड़े हिस्से में उनके परिवार का राजनीतिक वर्चस्व है। यतींद्र ने बाद में स्पष्ट भी किया वे जरकिहोली को मुख्यमंत्री पद देने की बात नहीं कह रहे थे, बल्कि अहिंदा राजनीति का उत्तराधिकार सौंपने की बात कर रहे थे। अहिंदा राजनीति कर्नाटक की पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय की राजनीति है। मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक और सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र दोनों राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की गतिविधियों पर रोक लगाने यहां तक की पाबंदी लगाने के पक्षधर हैं। दोनों कांग्रेस को ऐसी राजनीति की ओर ले जा रहे हैं, जिसमें शिवकुमार के लिए जगह नहीं बन पाएगी। शिवकुमार वोक्कालिगा राजनीति करते हैं और धार्मिक कर्मकांडों को मानते हैं। वे अपनी हिंदू पहचान के साथ राजनीति करते हैं, जबकि कांग्रेस उससे दूसरी दिशा में जा रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo