फड़नवीस ने क्यों कहा कि दिल्ली दूर है?

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस हर समय कुछ न कुछ ऐसा कहते या करते रहते हैं, जिससे मुंबई से लेकर दिल्ली तक उनकी चर्चा होती रहती है। अब उन्होंने यह कह कर सबको चौंकाया है कि दिल्ली दूर है। उन्होंने एक कार्यक्रम में अचानक यह बात कही। किसी को समझ नहीं आया कि फड़नवीस ने क्यों कहा कि दिल्ली दूर है और किसके लिए यह बात कही। सबसे अहम सवाल यही है कि किसके लिए दिल्ली दूर है? क्या फड़नवीस ने यह बात अपने लिए कही है और यह संदेश दिया है कि वे दिल्ली के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अगर सोच भी रहे थे तो उन्होंने हथियार डाल दिए हैं? गौरतलब है कि फड़नवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारियों में गिना जाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ और देवेंद्र फड़नवीस की चर्चा होती है।

माना जा रहा है कि फड़नवीस ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। हालांकि उनके करीबी यह भी कह रहे हैं कि पहली बार फड़नवीस ने अपनी दावेदारी पेश की है। दिल्ली दूर है कह कर उन्होंने बताया है कि वे दिल्ली की तैयारी कर रहे हैं लेकिन अभी दिल्ली दूर है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश भाजपा के सभी नेताओं और भाजपा की  सहयोगी पार्टियों को भी यह संदेश दे दिया है कि वे मुंबई छोड़ कर अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। ध्यान रहे शिव सेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं और शिंदे बार बार दिल्ली की दौड़ लगाते रहते हैं। वे हाल में फिर दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। अमित शाह से भी उनकी मुलाकात नियमित होती हैं। तभी कहा जा रहा है कि फड़नवीस ने उनको भी मैसेज दे दिया है कि वे भले कितनी बार दिल्ली जाएं, लेकिन अभी फड़नवीस दिल्ली नहीं जाने वाले हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo