भारत और अमेरिका की बातों में फिर विरोधाभास

Categorized as राजनीति

पता नहीं ऐसा क्या हो गया है कि भारत और अमेरिका में किसी बात पर सहमति नहीं बन पा रही है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर बात हो रही है तो उसमें भी दोनों तरफ से अलग अलग बातें कही जा रही हैं। उसमें भी एक तरह का बयान जारी नहीं हो पा रहा है। हर मामले में विरोधाभासी बयान आ रहे हैं और भारत सरकार की ओर से दबी जुबान में अमेरिका की बात का खंडन किया जा रहा है। एक बार ऐसा नहीं हुआ कि भारत ने दो टूक अंदाज में कहा हो कि राष्ट्रपति ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। सबसे ताजा मामला दिवाली की बधाई के लिए आए फोन का है। राष्ट्रपति ट्रंप ने  फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापार के साथ साथ आतंकवाद और पाकिस्तान के साथ संबंध सुधार को लेकर बात हुई।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया में जो पोस्ट डाली उसमें उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया। बाद में भारत की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान को लेकर दोनों नेताओं के बीच कोई बात नहीं हुई है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनको भरोसा दिलाया कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। इस पर भी भारत की ओर से कहा गया कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। हालांकि भारत ने ट्रंप की बात का खंडन नहीं किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सिर्फ इतना कहा कि मोदी और ट्रंप की कोई बात नहीं हुई है। हालांकि ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा था कि भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मोदी से मुलाकात की थी। पहले बयान के बाद ट्रंप चार बार यह बयान दे चुके हैं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। एक बार तो यह बात उन्होंने व्हाइट हाउस की दिवाली पार्टी में भी कही, जहां अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा और बड़ी संख्या में भारतीय लोग मौजूद थे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo