ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतारा

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को पता है कि वे  कितना भी विरोध करेंगी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को नहीं रोक पाएंगी। चुनाव आयोग ने एसआईआर की तैयारी कर ली है और एक हफ्ते में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बिहार की तरह ही हर राज्य में तीन महीने में एसआईआर का काम निपटाना है। तभी ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरने का निर्देश दिया है। ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे मतदाता सूची लेकर घर घर जाएं और चेक करें कि पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम सूची में हैं या नहीं। ममता ने बूथ लेवल एजेंट्स यानी बीएलए की नियुक्ति का काम भी शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की ओर से नियुक्त किए जा रहे बीएलए और पार्टी के दूसरे नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे घर घर जाकर यह चेक करें कि लोगों के पास सारे जरूरी दस्तावेज हों। बिहार में चुनाव आयोग ने आधार के अलावा जिन 11 दस्तावेजों की सूची जारी की थी उनमें से कोई न कोई दस्तावेज हर व्यक्ति के पास होना चाहिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है। जिनके पास नहीं हैं उनके दस्तावेज बनवाने की व्यवस्था की जा रही है। ममता ने अपनी पार्टी के नेताओं से यह भी कहा कि वे बीएलओ से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि जब एसआईआर शुरू हो तो बीएलओ हर मतदाता का प्रपत्र और दस्तावेज अपलोड करे। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि ममता की पार्टी के नेता बीएलओज को धमकी दे रहे हैं। इस धमकी की वजह से बीएलओ घबरा कर पीछे हट रहे हैं। ऐसे कई बीएलओ को चुनाव आयोग ने नोटिस भी भेजा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo