बिहार कांग्रेस का आंतरिक विवाद

Categorized as राजनीति

बिहार में महागठबंधन के नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आपसी विवाद सुलझाने का दावा किया है। हालांकि इसमें कितनी कामयाबी नहीं मिलेगी, नहीं कहा जा सकता है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के अंदर के झगड़े का निपटारा कैसे होगा? कांग्रेस के अंदर झगड़ा इतना बढ़ गया है कि दिल्ली से अशोक गहलोत महागठबंधन का झगड़ा निपटाने पहुंचे तो उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के पूरी तरह से अलग रखा। उनके साथ बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू थे और लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव व संजय यादव के साथ जो तस्वीर जारी की गई उसमें झारखंड कांग्रेस के नेता कुमार गौरव सिंह दिखे। कुमार गौरव झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत राजेंद्र सिंह के बेटे हैं।

गहलोत और अल्लावरू ने लालू परिवार के साथ बातचीत की तो उसमें न राजेश राम को रखा गया और न अखिलेश प्रसाद सिंह, शकील अहमद खान, तारिक अनवर या मदन मोहन झा को शामिल किया गया। इसका कारण यह है कि पार्टी के प्रदेश नेताओं में घमासान छिड़ा है। कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने खुलेआम टिकट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं तो प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपने को पूरी तरह से असहाय बता रहे हैं। राज्यसभा सांसद और पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पूरी कोशिश के बावजूद बेटे आकाश सिंह के लिए टिकट नहीं ले पाए लेकिन पार्टी के नेता उनको राजद का करीबी बता कर हर राजनीतिक फैसले से दूर रखे हुए हैं। कृष्णा अल्लावरू, पप्पू यादव, राजेश राम, शकील अहमद खान आदि सब पर पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगे हैं और यह भी आरोप लगा है कि राजद के साथ संबंधों को इन्होंने गलत तरीके से हैंडल किया, जिससे कई सीटों पर कांग्रेस चुनाव हार सकती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo