राजद ने क्या सरेंडर कर दिया?

Categorized as राजनीति

बिहार में इस बात की बहुत चर्चा हो रही है कि लालू प्रसाद के परिवार ने सरेंडर कर दिया है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव दोनों मायावती की गति को प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि ऐन चुनाव के बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सहित परिवार के कई लोगों के खिलाफ आईआरसीटीसी में हुए कथित टेंडर घोटाले में आरोप तय किया। 13 अक्टूबर को जिस दिन आईआरसीटीसी मामले में आरोप तय किया गया उसी दिन अदालत ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में सजा सुनाने का फैसला टाल दिया। उस दिन फैसला आना था लेकिन अदालत ने उसे 10 नवंबर तक के लिए टाल दिया है। ध्यान रहे बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने वाला है। साजिश थ्योरी में विश्वास करने वाले अनेक लोग मान रहे हैं कि महागठबंधन में जो खींचतान चल रही है वह राजनीतिक नहीं है, बल्कि कानूनी है। उनका कहना है कि कानून पचड़ों से बचने के लिए राजद को समझौता करना पड़ा और उसने सीट बंटवारे में कंफ्यूजन पैदा किया ताकि महागठबंधन की लड़ाई कमजोर हो।

पता नहीं इस बात में कितनी सचाई है लेकिन यह तो हकीकत है कि महागठबंधन में सब कुछ बिखरा हुआ है। इस मामले में कांग्रेस की भी गलती है लेकिन चूंकि ड्राइविंग सीट पर राजद और तेजस्वी यादव थे इसलिए उनकी ज्यादा बड़ी गलती मानी जाएगी। दूसरी बात यह है कि कांग्रेस ने जब सीटों की घोषणा कर दी तो राजद ने उन सीटों पर भी उम्मीदवार क्यों उतारे? ऐसी कई सीटें हैं। लेकिन सबसे अहम कुटुम्बा की सीट है, जहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ रहे हैं। उस सीट पर राजद ने सुरेश पासवान को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की वैशाली और लालगंज सीट पर भी राजद ने उम्मीदवार उतारा और वारसलिगंज भी उम्मीदवार दिया। राजद ने किसी भी पार्टी के नेता के साथ सीट बंटवारे को लेकर ऐसा लग रहा है कि गंभीरता से बात नहीं की, जिसकी वजह से दूसरी पार्टियों के साथ भी कंफ्यूजन हुआ।

राजद के कारण ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बात नहीं बनी। जेएमएम को दो सीटें देनी थीं लेकिन राजद ने इस मामले में कोई पहल नहीं की। नतीजा यह हुआ कि थक हार कर जेएमएम ने छह सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी और कहा कि चार और सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। इतना ही नहीं पार्टी ने कहा कि झारखंड में भी वह राजद के साथ अपने गठबंधन की समीक्षा करेगी। कांग्रेस का कहना है कि जेएमएम से बात करने का जिम्मा राजद का था। इसी तरह मुकेश सहनी की वीआईपी को बिल्कुल आखिरी समय में एडजस्ट किया गया लेकिन उनके साथ भी सीटों का पेंच नहीं सुलझा, तभी उनकी सबसे अहम गौड़ाबौराम सीट पर, जहां उनके भाई संतोष सुमन उम्मीदवार हैं, वहां भी राजद का उम्मीदवार है। कांग्रेस और लेफ्ट का विवाद कम से कम दो सीटों बछवाड़ा और राजापाकड़ में है। दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन सबके लिए राजद को जिम्मेदार माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि राजद ने अगर समय रहते बात की होती और वह चुनाव को लेकर गंभीर होती तो इतनी समस्या नहीं होने वाली थी। पार्टियों के बीच मोटे तौर पर सहमति बनी हुई थी और सीटों की संख्या को लेकर भी ज्यादा परेशानी नहीं थी। लेकिन पहले तो कांग्रेस अड़ी, जिसका कारण किसी को समझ नहीं आया और फिर राजद ने सब गुड़ गोबर कर दिया। हालांकि इसके बावजूद हर सीट पर महागठबंधन की सीधी लड़ाई एनडीए से है और मुकाबला एकतरफा नहीं हुआ है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo