बीपीएफ को एनडीए में शामिल कराया

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी को पिछले दिनों असम में बड़ा झटका लगा था। उसकी विरोधी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी बीपीएफ ने बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद यानी बीटीसी का चुनाव जीत लिया था। भाजपा और उसकी सहयोगी यूपीपीएल की बुरी हार हुई थी। अब भाजपा ने बीपीएफ को ही अपने गठबंधन में शामिल कर लिया है। बीपीएफ के गठबंधन में आते ही पार्टी के नेता चरण बोड़ो का हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार में मंत्री बना दिया गया। एनडीए में शामिल होने के बाद बीपीएफ के नेता हाग्राम मोहिलारी ने कहा उनका स्टैंड स्पष्ट है। जो पार्टी सरकार में रहेगी वे उसके साथ जुड़ सकते हैं क्योंकि उनको बोडोलैंड इलाके में विकास काम करना है, जो सरकार के बगैर नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि वे बीटीसी का चुनाव जीत गए हैं और उसके प्रमुख हो गए हैं तो अब असम सरकार के जरिए विकास के काम करने हैं इसलिए वे सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए। ध्यान रहे इससे पहले भी वे भाजपा के साथ थे। लेकिन भाजपा ने उनको गठबंधन से निकाल कर उनके विरोधी प्रमोद बोड़ो की पार्टी यूपीपीएल से तालमेल कर लिया था। तब मोहिलारी ने कांग्रेस से तालमेल करके पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा। अब फिर मोहिलारी की ताकत बढ़ी तो भाजपा ने उनको अपने साथ कर लिया। वे भी संकट के साथी कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा के साथ चले गए। इस मामले में भाजपा का जो रणनीतिक लचीलापन है वह अद्भुत है। वह किसी को भी भ्रष्ट, देशद्रोही, आतंकवादी साबित कर सकती है और फिर उसी के साथ तालमेल भी कर सकती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo