गोरखालैंड मामले में क्या करेंगी ममता?

Categorized as राजनीति

अगले साल अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव होने वाला है और उससे पहले भाजपा ने एक बड़ा दांव चल दिया है। केंद्र सरकार ने अलग गोरखालैंड राज्य बनाने के  मामले में अलग अलग समूहों से बात करने के लिए वार्ताकार नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि बंगाल के उत्तरी हिस्से में अलग राज्य का आंदोलन चल रहा है। दार्जिलिंग हिल्स में कई संगठन इसके लिए कई तरह की गतिविधियां चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह मामला बहुत अहम है क्योंकि भाजपा अगर उत्तरी बंगाल के लोगों की भावनाओं को उभारती है तो चुनाव में उसको इसका फायदा मिल सकता है।

तभी ममता बनर्जी ने एकतरफा तरीके से वार्ताकार नियुक्ति करने का विरोध किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि वे हैरान हैं और परेशान भी हैं कि केंद्र सरकार ने इतने अहम मामले में बिना राज्य सरकार से सलाह मशविरा किया एक बड़ा कदम उठा लिया। केंद्र सरकार ने उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सिंह को वार्ताकार नियुक्ति किया है। वे अलग गोरखालैंड मामले पर स्थायी राजनीतिक समाधान निकालने के लिए बात करेंगे और साथ ही गोरखा समुदाय की 11 उपजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के मामले में अलग अलग गोरखा समूहों से बात करेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये दोनों मामले केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं लेकिन ऐसे मामलों में किसी भी वार्ता में राज्य सरकार एक पक्ष जरूर होती है। तभी ममता वार्ताकार की नियुक्ति रद्द करने की मांग कर रही हैं तो दूसरी ओर गोरखा समूह वार्ताकार की नियुक्ति का समर्थन कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने याद दिलाया है कि गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन यानी जीटीए का गठन त्रिपक्षीय समझौते के बाद हुआ, जिसमें राज्य सरकार भी एक पक्ष है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo