ईपीएस नहीं चाहते तिकड़ी की वापसी

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु में एनडीए के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि एनडीए छोड़ कर गए नेताओं की वापसी कराई जाए। लेकिन अन्ना डीएमके प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी नहीं चाहते हैं कि छोड़ कर गए नेता वापस लौटें। वैसे भी अन्ना डीएमके में टूट और एनडीए छोड़ कर नेताओं के जाने का प्रबंध तो ईपीएस ने ही किया है। इसलिए वे क्यों चाहेंगे कि इन नेताओं की वापसी एनडीए में हो! जयललिता के जमाने से अन्ना डीएमके में रहे और जातीय, सामाजिक समीकरण में फिट बैठ रहे नेताओं की तिकड़ी भी उनसे नाराज है।

बताया जा रहा है कि ईपीएस नहीं चाहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम यानी ओपीएस की वापसी हो। इसी तरह वे वीके शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरण की वापसी के भी खिलाफ हैं। ईपीएस, शशिकला और टीटीवी तीनों पिछले कुछ दिन में एनडीए छोड़ कर गए हैं। भाजपा चाहती है कि इन तीनों को वापस लाया जाए। अमित शाह ने इसकी पहल की है। चुनाव से पहले इनके एनडीए में आने से फायदा होगा लेकिन ये तीनों चाहते हैं कि एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर ईपीएस को पेश नहीं किया जाए। इसके बगैर ईपीएस गठबंधन के लिए ही राजी नहीं हैं। इसलिए मामला अटका है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo