ट्रंप की बातों का जवाब देने में संकोच

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातों का भारत खुल कर जवाब क्यों नहीं दे रहा है? यह सवाल 10 मई से उठ रहा है, जिस दिन ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। उसके बाद से वे कम से कम 50 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों पर व्यापार बंद करने और टैरिफ बढ़ाने की दबाव डाल कर युद्ध रूकवाया। भारत ने कई तरह से घुमा फिरा कर इसका जवाब दिया लेकिन एक बार नहीं कहा गया कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। इसी तरह अब ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। इस बारे में पूछा जा रहा है तो भारत सरकार की ओर से सीधा जवाब नहीं दिया जा रहा है।

सोचें, ट्रंप के दावे के बारे में पूछा गया तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक उनको जानकारी है दोनों के बीच बुधवार को कोई बातचीत नहीं हुई है। यह किसी ने नहीं पूछा था कि बातचीत हुई थी या नहीं। सवाल यह था कि भारत ने अमेरिका को ऐसा भरोसा दिया है या नहीं? इसका सीधा जवाब हां या नहीं में हो सकता है। ध्यान रहे ट्रंप ने यह नहीं कहा कि उनकी बात मोदी से हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने उनको भरोसा दिलाया है और इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनकी ओर से भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। क्या पता गोर से मुलाकात में ऐसी कोई बात हुई हो? अगर ट्रंप कह रहे हैं कि उनको भरोसा दिलाया गया है तो भारत सीधे कहे कि ऐसा कोई भरोसा नहीं दिया गया है। यह क्या बात हुई कि दोनों के बीच बात नहीं हुई है! इसी तरह रूस से तेल खरीदना बंद करने के सवाल का भी इतना घूमा कर जवाब दिया गया है कि सर  चकरा जाए। इसके बचाव में कहा जा रहा है कि यह डिप्लोमेसी है। इसका मतलब है कि सिर्फ हम लोगों को डिप्लोमेसी आती है बाकी अमेरिका और उसके राष्ट्रपति तो डिप्लोमेसी के मामले में डफर हैं!


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo