राज ठाकरे को एमवीए में नहीं लेना चाहती कांग्रेस

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी का मामला उलझता दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी पहले से इस बात से नाराज थी कि उद्धव ठाकरे क्यों अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ बृहन्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव में तालमेल की बात कर रहे हैं। लेकिन उद्धव को पता है कि बीएमसी का चुनाव राज ठाकरे के बगैर नहीं जीता सकता है क्योंकि भाजपा भी इस बार पूरी ताकत से लड़ रही है। इसलिए उन्होंने एक तरह से राज ठाकरे के साथ तालमेल फाइनल कर लिया है। मुश्किल यह है कि कांग्रेस अभी राज ठाकरे के साथ नहीं दिखना चाहती है क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव हैं और बिहार में राज ठाकरे की छवि प्रवासी विरोधी है, जिसका नुकसान हो सकता है।

इस बीच खबर आई कि उद्धव ठाकरे की शिव सेना की ओर से कांग्रेस को चिट्ठी लिख कर कहा गया है कि राज ठाकरे को विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल करें। हालांकि संजय राउत ने ऐसी कोई चिट्ठी लिखे जाने से इनकार किया है। फिर यह सवाल अपनी जगह है कि अगर राज ठाकरे के साथ तालमेल होता है तो क्या उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महा विकास अघाड़ी का हिस्सा बनेगी? जानकार सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को यह बात पसंद नहीं है। कांग्रेस उनको विपक्षी गठबंधन में नहीं लेना चाहती है। तभी इस बात की संभावना है कि कांग्रेस को छोड़ कर उद्धव और राज ठाकरे बीएमसी का चुनाव लड़ें।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo