शरद पवार शामिल होंगे जेपीसी में!

Categorized as राजनीति

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की पार्टी ने कांग्रेस को झटका दिया है। गिरफ्तारी और 30 दिन की हिरासत पर मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन विधेयक पर विचार के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी में पवार की पार्टी शामिल होगी। गौरतलब है कि बहुत इंतजार के बाद कांग्रेस ने सोमवार को ऐलान किया कि वह जेपीसी में शामिल नहीं होगी। उसने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और लेफ्ट पार्टियों के दबाव में यह फैसला किया। इन पार्टियों ने पहले ही जेपीसी के बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। कांग्रेस पहले चाहती थी कि विपक्ष जेपीसी में शामिल हो लेकिन अंत में वह दूसरी पार्टियों के साथ गई।

कांग्रेस जब जेपीसी में शामिल होने के पक्ष में थी तो शरद पवार ने उसका साथ दिया था। पवार का कहना था कि जेपीसी में शामिल होकर विपक्ष अपनी बात रख सकता है और कुछ चीजों को बदलवा सकता है। जब कांग्रेस ने पवार की बात मानने की बजाय दूसरी पार्टियों के फैसले का समर्थन किया तो पवार अलग हो गए। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के फैसले के साथ नहीं जा रहे हैं। उनकी पार्टी जेपीसी में शामिल होगी। इससे ऐसा लग रहा है कि सरकार अब कांग्रेस और दूसरी बड़ी विपक्षी पार्टियों के बगैर भी जेपीसी का गठन करा देगी। ध्यान रहे पवार की बेटी सुप्रिया सुले ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश भेजे गए डेलिगेशन का हिस्सा थीं और उन्होंने सरकार का खूब बचाव किया था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo