नीतीश के प्रति सद्भाव दिखाएगा विपक्ष

Categorized as राजनीति

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद जैसे ही यह नैरेटिव चलना शुरू हुआ कि भाजपा का प्रयास चुनाव के बाद नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनने देने का होगा वैसे ही विपक्ष की रणनीति बननी शुरू हो गई। गौरतलब है कि सीट बंटवारे में इस बार भाजपा ने नीतीश का बड़े भाई का दर्जा समाप्त कर दिया है। दोनों पार्टियां बराबर यानी 101-101 सीटों पर लड़ रही हैं। सबको पता है कि नीतीश चाहे भाजपा के साथ लड़ें या राजद, कांग्रेस के साथ उनका स्ट्राइक रेट कम होता है क्योंकि वे अपने वोट गठबंधन सहयोगी को ट्रांसफर करा देते हैं लेकिन सहयोगी अपना वोट उनको ट्रांसफर नहीं कराते हैं। तभी माना जा रहा है कि भाजपा और चिराग मिल कर ज्यादा सीटों पर लड़ रहे हैं और चुनाव बाद नीतीश को सीएम बनने से रोका जाएगा। इस बात का प्रचार होने के साथ ही विपक्ष की ओर से इशारा किया गया है कि उनका हमला नीतीश पर नहीं होगा या कम होगा।

जानकार सूत्रों का कहना है कि राजद और कांग्रेस की ओर से बिहार सरकार और नीतीश कुमार की बजाय केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर हमला होगा। राजद नेता तेजस्वी यादवने पहले ही कहना शुरू कर दिया है कि गुजरात के लोग आ रहे हैं बिहार का सरकार बनाने। वे बिहारी उप राष्ट्रीयता का भी मुद्दा बना रहे हैं और नीतीश के प्रति परोक्ष सद्भाव बनवा कर उनके समर्थकों के वोट हासिल करना चाहते हैं। इसी तरह यह संभावना भी जिंदा रखी जा रही है कि चुनाव के बाद अगर ऐसी स्थिति बनती है कि भाजपा और चिराग मिल कर नीतीश को किनारे करने का प्रयास करते हैं तो उनको महागठबंधन की ओर लाया जाए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि नीतीश कुमार अगर सही ढंग से सोचने की स्थिति में रहे तो वे भाजपा का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। वे भाजपा की बजाय तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना ज्यादा पसंद करेंगे। इस सोच में विपक्ष की ओर से उनके प्रति सद्भाव दिखाने की रणनीति बन रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo