बिहार में सोशल मीडिया की ताकत

Categorized as राजनीति

अंतिम तौर पर क्या होगा यह नहीं कहा जा सकता है लेकिन कम से कम अभी सोशल मीडिया ने कई लोगों की टिकट रुकवा दी। बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अनेक लोगों को लेकर ऐसा अभियान चला कि पार्टियों को टिकट रोकनी पड़ी। इसमें जन सुराज पार्टी भी है और भाजपा भी है तो राष्ट्रीय जनता दल भी है। इनके संभावित उम्मीदवारों के खिलाफ लोगों ने ज्यादातर सच्ची और कुछ गढ़ी गई बातों का ऐसा प्रचार किया कि पार्टियों ने उनको किनारे कर दिया। हालांकि हो सकता है कि अंतिम सूची में सबके नाम आ जाएं लेकिन पार्टियों ने जिस जोर शोर से इनको लॉन्च किया वह उत्साह सोशल मीडिया ने समाप्त कर दिया।

प्रशांत किशोर सोशल मीडिया के इन्फ्लएंसर मनीष कश्यप को लेकर आए। वे भाजपा छोड़ कर जन सुराज में गए थे। लेकिन उनके खिलाफ ऐसा अभियान चला कि पार्टी बैकफुट आई और उनकी टिकट की घोषणा रूक गई। इसी तरह मैथिली और हिंदी की गायिका मैथिली ठाकुर को भी भाजपा ने दिल्ली से बिहार भेजा ताकि उनको चुनाव लड़ाया जाए। उनके पिता ने वहां जाकर माहौल बनाना शुरू किया कि लालू प्रसाद के राज के डर से वे पलायन कर गए थे। लेकिन लोगों ने उनकी हकीकत बतानी शुरू की तो भाजपा को उनकी टिकट रोकनी पड़ी। इसी तरह जेल से छूटे अशोक महतो की पत्नी को तो तेजस्वी यादव ने लोकसभा में टिकट दे दिया था। लेकिन जब से उन्होंने ‘भूराबाल साफ करो’ यानी सवर्णों को साफ करो का नारा दोहराया है तब से सोशल मीडिया में उनके खिलाफ अभियान चला और अंत में तेजस्वी यादव ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। उनकी सीट पर ग्रहण है। भाजपा में शामिल हुए भोजपुरी कलाकार पवन सिंह को तो खुद ही कहना पड़ा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo