हिंदुत्व की लाइन पर अजित पवार के विधायक

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने को भाजपा की हिंदुत्व की लाइन से दूर रखा है। वे स्वतंत्र राजनीति करते हैं। उन्होंने भाजपा के तमाम विरोध के बावजूद महाराष्ट्र विधानसभा में चुनाव में नवाब मलिक और उनकी बेटी के चुनाव लड़ाया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में मुसलमानों को भरोसा दिलाया है कि वे उनके हितों की रक्षा करेंगे। वे अपने इलाके में राजनीति से भाजपा को दूर रखते हैं। लेकिन अब उनके सामने संकट यह है कि भाजपा की बढ़ती ताकत को देख कर उनकी पार्टी के नेता भी रंग बदलने को आतुर हो रहे हैं। ऐसा दूसरी सहयोगी पार्टी शिव सेना के साथ भी हो रहा है।

अजित पवार की पार्टी एनसीपी के नेता संग्राम जगताप ने पिछले दिनों बयान दे दिया कि त्योहारों में यानी दिवाली और उसके बाद आने वाले भाईदूज आदि में लोगों के हिंदुओं की दुकानों से खरीद करनी चाहिए। यह हार्डकोर हिंदुत्व की लाइन है, जो सोशल मीडिया में चलाई जाती है और मुस्लिम दुकानदारों का बहिष्कार करने की अपील की जाती है। हालांकि अपने विधायक संग्राम जगताप के बयान के बाद अजित पवार तुरंत एक्शन में आए और उन्होंने विधायक को नोटिस भी जारी किया। लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव से पहले जो डैमेज होना था वह हो गया। इससे उनकी चिंता भी बढ़ी है कि उनके नेता हिंदुत्व के रंग में आ गए तो भाजपा जब चाहेगी तब उनकी पार्टी को डैमेज कर सकती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo