मायावती को भी कांग्रेस की चिंता

Categorized as राजनीति

कांग्रेस के बिहार और उत्तर प्रदेश में अपनी पुनर्वापसी के लिए काम शुरू करने के तुरंत बाद बहुजन समाज पार्टी, बसपा की रैली हुई है। यह सिर्फ एक संयोग हो सकता है लेकिन कांग्रेस के कई नेता इसे संयोग नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि मायावती को कांग्रेस की चिंता सता रही है। उनको लग रहा है कि कांग्रेस अगर संगठन के तौर पर मजबूत होती है तो अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल करने के लिए काम करेगी। कांग्रेस असल में यह काम शुरू कर चुकी है। कांग्रेस ने दलित अध्यक्ष बन कर जो राजनीति शुरू की थी उसे वह आगे बढ़ा रही है। हर जगह पिछड़ा या दलित चेहरा खोजा जा रहा है और संगठन में उनको आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा राहुल गांधी आरक्षण की सीमा बढ़ाने की बात दूसरी पार्टियों के मुकाबले ज्यादा प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं और इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में उन्होंने दलित, पिछड़ा और मझोली जातियों का अच्छा समीकरण बैठाया है।

कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की राजनीति ने उत्तर प्रदेश में बसपा को चिंता में डाला है। उनका वोट वैसे भी खिसक रहा है और भाजपा की ओर जा रहा है। लेकिन भाजपा नेताओं के बयानों और सोशल मीडिया में उनके समर्थकों द्वारा दलित विरोध के नैरेटिव से भाजपा नुकसान में है। उधर कांग्रेस और सपा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान और आरक्षण को खतरा बता कर पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को एक किया हुआ है। एकदम इसके बीच मायावती ने रैली का आयोजन किया। लगभग नौ साल के बाद उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली में उनके निशाने पर सपा रही। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने के बाद सपा को सामाजिक न्याय याद आता है। बसपा की रैली में पांच राज्यें से लोग आए। यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में बिहार से सबसे ज्यादा लोग शामिल हुए। ऐसा लग रहा है कि बिहार में भी राहुल गांधी की दलित राजनीति को पंक्चर करने का प्रयास यूपी से किया जा रहा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo