भाजपा को दलित वोट का नुकसान होगा

Categorized as राजनीति

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई के ऊपर जूता फेंकने की कोशिश की तो घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीफ जस्टिस से बात की। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से इस घटना की निंदा की। लेकिन चूंकि चीफ जस्टिस ने आरोपी वकील के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज कराई तो उसे पुलिस ने छोड़ दिया। छूटने के बाद आरोपी वकील लगातार प्रेस से बात कर रहा है और मीडिया को इंटरव्यू दे रहा है। उसके इंटरव्यू ऐसे प्रकाशित और प्रसारित किए जा रहे हों, जैसे उसने बहुत बड़ा काम किया है। मीडिया समूहों में कहीं भी उस व्यक्ति के कृत्य के लिए नाराजगी या आलोचना का भाव नहीं दिख रहा है। उलटे सोशल मीडिया में भाजपा इकोसिस्टम के लोग आरोपी वकील को नायक बना रहे हैं।

ऐसे सोशल मीडिया हैंडल से, जिन्हें भाजपा के शीर्ष नेता फॉलो करते हैं, चीफ जस्टिस के खिलाफ जहर उगला जा रहा है और जूता फेंकने की कोशिश करने वाले को हीरो बनाया जा रहा है। चीफ जस्टिस के ऊपर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन तुरंत ही जाने भी दिया। कोई कार्रवाई नहीं की। उधर चीफ जस्टिस वाली घटना को लेकर बिहार में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम आंसू बहा कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि देश में दलितों की ऐसी ही दशा है। कांग्रेस ने यह नैरेटिव बनाया कि दलित चाहे किसी भी पद पर पहुंच जाए उसे अब भी सम्मान नहीं मिलता है। इससे बिहार में भाजपा को नुकसान हो सकता है। कम से कम एक प्रभावी दलित समूह उसका साथ छोड़ कर महागठबंधन की ओर जा सकता है। यह समूह पहले से स्थानीय कारणों से एनडीए से दूर हो रहा था। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है, जहां मायावती की पार्टी बसपा के कमजोर होने से दलित वोटों का रूझान भाजपा की ओर दिख रहा था। महाराष्ट्र में तो निश्चित रूप से होगा, जहां से रहने वाले हैं जस्टिस गवई।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo