मणिपुर में क्यों नहीं बन रही है सरकार?

Categorized as राजनीति

मणिपुर में क्या होगा किसी को समझ में नहीं आ रहा है। राष्ट्रपति शासन लगे हुए छह महीने से ज्यादा हो गए हैं। मोटे तौर पर शांति बहाल हो गई है। प्रधानमंत्री की यात्रा भी हुई, जिसके बाद छिटपुट हिंसा को छोड़ कर कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है। फिर भी सरकार नहीं बन पा रही है। कहा जा रहा था कि जल्दी ही सरकार बन जाएगी और उसके बाद मणिपुर के राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला वापस लौटेंगे और दिल्ली के उप राज्यपाल बनेंगे। लेकिन मणिपुर में सरकार नहीं बनी। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को किनारे करने की कोशिश कामयाब नहीं हो पा रही है। मैती समुदाय के विधाय़क उनके साथ हैं।

पिछले दिनों मणिपुर विधानसभा के स्पीकर टी सत्यब्रत सिंह दिल्ली आए। भाजपा के कुछ और विधायक भी उसी समय दिल्ली पहुंचे थे। सब चाहते हैं कि सरकार बने। क्योंकि अगले चुनाव में अब डेढ़ साल का समय बचा है। अगर लोकप्रिय सरकार बनानी है तो उसे काम करने के लिए कुछ समय भी देना होगा। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को लग रहा है नया मुख्यमंत्री मैती समुदाय से बाहर के किसी व्यक्ति को बना नहीं सकते हैं और मैती मुख्यमंत्री बनने के बाद हिंसा फिर से भड़क सकती है। तभी यह सुझाव भी दिया जा रहा है कि विधानसभा को भंग कर दिया जाए और अगले साल अप्रैल में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव के साथ मणिपुर का भी चुनाव करा लिया जाए। अगले साल अप्रैल में असम का भी चुनाव है। भाजपा के कई नेता मान रहे हैं कि चुनाव नतीजों के बाद मैती मुख्यमंत्री बनाने में कोई समस्या नहीं होगी। लेकिन भाजपा को इसमें यह चिंता दिख रही है कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में वह दोनों सीट हार गई वैसे ही विधानसभा का चुनाव न हार जाएं। इसलिए यथास्थिति बनाए रखा गया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo