गुजरात के बाद क्या यूपी का अध्यक्ष चुना जाएगा

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। जगदीश विश्वकर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले पांच साल तक सीआर पाटिल अध्यक्ष रहे। वे एक साल से ज्यादा समय से तो केंद्रीय मंत्री हैं और दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर अध्यक्ष को लेकर सहमति नहीं बन रही थी इसलिए पाटिल चल रहे थे। नए अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जा रहा है। बहरहाल, गुजरात का चुनाव होने के बाद क्या अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी? गौरतलब है कि इन दो बड़े राज्यों की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अटका हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिछले करीब ढाई साल से सेवा विस्तार पर काम कर रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि अगले साल मकर संक्रांति के बाद यानी 14 जनवरी के बाद नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

उससे पहले उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को लेकर अटकलें चल रही हैं। मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जाट समाज से हैं और उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। सवाल है कि क्या भाजपा वहां भी पिछड़ी जाति का अध्यक्ष बनाएगी? यह सवाल इसलिए है क्योंकि अगड़ी जाति के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। इसलिए सवर्ण अध्यक्ष नियुक्त करना मुश्किल है। कम से कम ऑप्टिक्स के लिहाज से तो यह ठीक नहीं होगा। अगड़ा अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला तभी होगा, जब मुख्यमंत्री बदलेगा, जिसकी संभावना अभी तुरंत नहीं दिख रही है। जानकार सूत्रों का कहना है कि चार नेताओं के नामों पर चर्चा हुई है। इनमें ब्राह्मण भी हैं और पिछड़े भी हैं। फैसला कब तक होगा यह कोई नहीं बता रहा है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार भी अटका हुआ है। इस बारे में कई बार योगी आदित्यनाथ दिल्ली आकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मिल चुके हैं लेकिन न मंत्रिमंडल में फेरबदल का फैसला हो पा रहा है और न नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो रही है। ध्यान रहे डेढ़ साल के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo