बिहार में घुसपैठियों पर आयोग की चुप्पी

Categorized as राजनीति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को चुनाव की घोषणा करने से पहले दो दिन तक बिहार में थे। उनके साथ दोनों चुनाव आयुक्त भी थे। दो दिन की इस यात्रा के दूसरे दिन रविवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उनसे घुसपैठियों के बारे में पूछा गया। उन्होंने यह तो कहा कि घुसपैठियों की पहचान करके उनके नाम काटे गए हैं लेकिन उनकी संख्या नहीं बताई। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि जिनको घुसपैठिया या विदेशी नागरिक बता कर नाम काटा गया है उनका क्या होगा? क्या उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी है? अगर ये लोग घुसपैठियां हैं तो क्या उनको निकाला जाएगा और निकाल कर कहां भेजा जाएगा? इन सवालों के जवाब न तो चुनाव आयोग ने दिए हैं और न सरकार दे रही है।

इस बीच बिहार की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई एमएल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक संख्या बताई। उन्होंने कहा कि छह हजार लोगों के नाम संदेह के आधार पर काटे गए हैं। चुनाव आयोग और सरकार को निश्चित रूप से इनके बारे में जानकारी देनी चाहिए। इसके अलावा चुनाव आयोग को यह भी बताना चाहिए कि मसौदा सूची में जिन लोगों के नाम थे उनमें से 3.66 लाख लोगों के जो नाम काटे गए हैं वो कौन लोग हैं। उनकी अलग से सूची जारी होनी चाहिए और बताया जाना चाहिए कि किस आधार पर इन लोगों के नाम कटे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग मतदाता का नाम सूची में शामिल करने के लिए सत्यापन के एक दस्तावेज के तौर पर आधार को स्वीकार करता रहेगा लेकिन बाकी दस्तावेज भी जरूरी होंगे। तो उसे यह बताना चाहिए कि इन 3.66 लाख लोगों के आधार में कोई गड़बड़ी है या दूसरे दस्तावेज नहीं पेश कर पाए? इनकी भी श्रेणी बतानी चाहिए कि किस वजह से किसका नाम कटा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo