तमिलनाडु में विजय को साथ लाना चाहती है भाजपा

Categorized as राजनीति

यह कमाल की बात है कि अन्ना डीएमके से तालमेल कर लेने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और अपनी पार्टी टीवीके बना कर राज्य की राजनीति में उतरे विजय को गठबंधन में शामिल किया जाए। विजय खुद को मुख्यमंत्री के दावेदार के तौर पर पेश कर रहे हैं तो दूसरी ओर अन्ना डीएमके नेता ई पलानीस्वामी किसी भी हाल में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी छोड़ने पर राजी नहीं हैं। इसी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम पार्टी छोड़ कर गए और एनडीए से भी बाहर हुए। टीटीवी दिनाकरण की शर्त भी यही है कि पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री का दावेदार बना कर चुनाव नहीं लड़ा जाए। पलानीस्वामी के नाम पर ही वे एनडीए छोड़ कर गए हैं। ऐसे में विजय को कैसे गठबंधन में शामिल किया जा सकता है?

लेकिन भाजपा के नेता यह प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों करूर में विजय की पार्टी की एक रैली में भगदड़ मची, जिसमें 41 लोग मारे गए। इतनी बड़ी घटना के बाद भाजपा के एक बड़े नेता विजय से बात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने विजय को एनडीए में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। इतना ही नहीं करूर की भगदड़ के बाद भाजपा के सारे नेता वहां पहुंचे। पूर्व गवर्नर तमिलिसाई सौंदर्यराजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और मौजूदा अध्यक्ष  नयनार नागेंद्रन ने मौके का मुआयना किया। भाजपा ने दिल्ली से एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी भेजी। हालांकि किसी ने विजय के बारे में कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की। सोचें, वे विपक्षी पार्टी के नेता हैं और अलग चुनाव लड़ रहे हैं फिर भी भाजपा के नेता उनको निशाना नहीं बना रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है। हालांकि विजय इससे इनकार कर चुके हैं। यह संभव है कि उनका भाव बढ़ा कर भाजपा यह सुनिश्चित कर रही हो कि वे डीएमके को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकें।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo