भाजपा और बीआरएस के लिए मौका

Categorized as राजनीति

तेलंगाना में कांग्रेस की रेवंत रेड्डी सरकार की परीक्षा है तो साथ ही कांग्रेस को चुनौती दे रही दोनों विपक्षी पार्टियों भारत राष्ट्र समिति और भारतीय जनता पार्टी की भी परीक्षा है। राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं। नौ अक्टूबर से चुनाव शुरू हो रहा है। सरपंच से लेकर मंडल परिषद तक के चुनाव हो रहे हैं, जो नवंबर तक चलेंगे। रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बने ठीक दो साल हुए हैं। इसे उनका मिड टर्म कह सकते हैं। इसमें पता चलेगा कि उनकी सरकार के कामकाज को लोग कैसे देख रहे हैं। ध्यान रहे रेवंत रेड्डी देश भर में कांग्रेस का चेहरा बन कर उभरे हैं। उन्होंने विपक्ष को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार दिया।

उधर भारत राष्ट्र समिति के सामने असली चुनौती है। पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के नाम पर पार्टी सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को निकाला गया। पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे दिया और अब नई पार्टी बनाने जा रही हैं। परिवार और पार्टी के बिखराव के बीच बीआरएस के लिए अपने को खड़ा करने का यह मौका होगा। भाजपा के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। फिर भी माना जा रहा है कि भाजपा और बीआरएस अंदरखाने कुछ अंडरस्टैंडिंग बना सकते हैं ताकि कांग्रेस को कमजोर किया जा सके। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया एमआईएम का असर सिर्फ हैदराबाद तक है लेकिन उसकी भूमिका भी देखने वाली है। निकाय चुनावों के अलावा जुबली हिल्स विधानसभा सीट का उपचुनाव भी बहुत अहम होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo