सिद्धारमैया पद छोड़ने को तैयार नहीं

Categorized as राजनीति

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ताल ठोंक कर कहा है कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। गौरतलब है कि मई 2023 में कर्नाटक की सरकार बनते समय इस बात की चर्चा हुई थी कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई ढाई साल तक सत्ता में साझीदारी का फॉर्मूला तय हुआ है। पहले ढाई साल सिद्धारमैया सीएम रहेंगे और इस अवधि में शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष भी बने रहेंगे। इस फॉर्मूले के मुताबिक बाद के ढाई साल शिवकुमार को सीएम बनाना था और प्रदेश अध्यक्ष सिद्धारमैया की पसंद का होना था।

अब सिद्धारमैया के बतौर मुख्यमंत्री ढाई साल पूरे होने वाले हैं। जैसे जैसे उसकी डेडलाइन नजदीक आ रही है वैसे वैसे दोनों खेमों से बयानबाजी बढ़ रही है। शिवकुमार के समर्थक उनको मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं तो सिद्धारमैया और उनके समर्थक कुर्सी नहीं छोड़ने पर अड़े हैं। अब सवाल है कि अगर सिद्धारमैया कुर्सी नहीं छोड़ेंगे तो क्या होगा? क्या शिवकुमार अगले चुनाव तक इंतजार करने को राजी होंगे? वे भी अलग अलग तरह के संकेत देते रहते हैं लेकिन इस बात की संभावना कम है कि वे पार्टी तोड़ेंगे और भाजपा के साथ जाएंगे। अगर वे कांग्रेस में ही रहते हैं तो क्या अगले ढाई साल तक वे प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे? जो वो वे सबसे लंबे समय तक सीएम इन वेटिंग होते दिख रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी बोले, राष्ट्रसेवा ही है विकसित भारत की नींव

April 21, 2026

सिविल सेवा दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं और उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक औपचारिक अवसर नहीं है, बल्कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मौका है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

संकुचित मानसिकता के चलते विपक्ष महिला आरक्षण बिल में रोड़े अटका रहा : सीएम योगी

April 21, 2026

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे। करीब 1.75 किलोमीटर…

आदि शंकराचार्य की शिक्षाएं आज भी दुनिया को दे रही हैं मार्गदर्शन : पीएम मोदी

April 21, 2026

आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे, जिनका ज्ञान और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र…

logo