केंद्रीय विद्यालय के लिए मान गए नीतीश

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर उस बात के लिए राजी हो रहे हैं, जिसका पहले वे विरोध करते थे। उन्होंने विधानसभा में खड़े होकर कहा था कि उनकी सरकार किसी कीमत पर मुफ्त में बिजली नहीं देगी। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने स्वंय 124 यूनिट बिजली फ्री करने का ऐलान किया। उनकी मुफ्त बिजली की योजना दिल्ली से अलग है। दिल्ली में ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों को इसका फायदा नहीं मिलता है लेकिन बिहार में सबको इसका फायदा मिल रहा है। अब नीतीश कुमार बिहार में केंद्रीय विद्यालय खोलने पर भी राजी हो गए हैं। पहले उन्होंने इस प्रस्ताव का यह कहते हुए विरोध किया था कि बिहार में जमीन नहीं है।

गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा 2014 से 2019 के बीच केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री थे। उस समय उन्होंने बिहार में कई केंद्रीय विद्यालय खुलवाने का प्रस्ताव मंजूर कराया था। लेकिन नीतीश कुमार ने इसके लिए मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि बिहार सरकार केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जमीन नहीं देगी। नीतीश सरकार की ओर से कहा गया था कि अगर केंद्रीय विद्यालय खोलना है तो स्वतंत्र रूप से जमीन खरीदनी होगी। बाद में दो केंद्रीय विद्यालय के लिए उपेंद्र कुशवाहा धरने पर भी बैठे थे। लेकिन अब जमीन के मामले में भी नीतीश उदार हो गए हैं। वे खुले दिल से जमीन बांट रहे हैं। पिछले दिनों भागलपुर में पावर प्लांट के लिए अडानी समूह को भी सरकार ने सैकड़ों करोड़ रुपए की जमीन एक रुपए में दी और अब केंद्र सरकार ने बिहार के 16 जिलों में 19 केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी दी है। अब राज्य सरकार इसके लिए जमीन देगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo