हिमंता की हथियार देने की योजना फेल!

Categorized as राजनीति

असम में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने राज्य के स्थानीय और मूल निवासियों को हथियार देने की एक योजना शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि उस समय इस योजना की बड़ी आलोचना हुई। कहा गया कि सरकार समाज में विभाजन बढ़ाना चाहती है और हिंसा को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है। आपसी सद्भाव बिगाड़ने और झगड़े बढ़ाने वाली योजना के तौर पर इसको देखा गया। लेकिन ऐसा लग रहा है कि शुरू होने के बाद से यह योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। चुनाव नजदीक आ रहा है और न तो आम लोग इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं और न सरकार कुछ कर पा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक असम में कुल 266 लोगों ने हथियार के लिए आवेदन किया और आवेदन के काफी समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने किसी भी आवेदन को मंजूरी नहीं दी। माना जा रहा है कि सरकार की इस योजना को सांप्रदायिक विभाजन बढ़ाने और एक समुदाय को दूसरे समुदाय के मुकाबले खड़ा करने की कोशिश के तौर पर देखा गया। तभी सामाजिक स्तर पर भी इसको स्वीकार नहीं किया गया। दूसरे, ज्यादातर लोग अपनी सुरक्षा को लेकर उस तरह से चिंतित नहीं है, जैसी चिंता सरकार दिखा रही है। इसलिए भी लोगों को अपने पड़ोसियों या समाज के दूसरे लोगों से न तो खतरा दिख रहा है और न खतरे से लड़ने के लिए हथियार की जरुरत दिख रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo