बीएमसी का चुनाव महायुति लड़ेगी

Categorized as राजनीति

बृहन्नमुंबई महा नगरपालिका यानी बीएमसी का चुनाव अब होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी समय सीमा तय कर दी है और इस बार समय सीमा का उल्लंघन नहीं होगा। ऐसा लग रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन यानी महायुति में चल रही खींचतान के बीच यह सहमति बन गई है कि बीएमसी के चुनाव में गठबंधन बना रहेगा यानी तीनों पार्टियां अलग अलग चुनाव नहीं लड़ेंगी। दूसरी ओर विपक्ष के महाविकास अघाड़ी में सबके अलग अलग चुनाव लड़ने की चर्चा है। कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिव सेना अलग लड़ेंगे। उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ गठबंधन बनाया है।

सत्तारूढ़ गठबंधन में भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच जबरदस्त खींचतान है और भाजपा के केंद्रीय नेता दोनों के बीच संतुलन बनाए हुए हैं। अब खुद फड़नवीस ने कहा है कि महायुति की पार्टियां साथ मिल कर लड़ेंगी। हालांकि सबको पता है कि मुंबई महानगर में एकनाथ शिंदे का कोई आधार नहीं है और न अजित पवार का है। तभी कहा जा रहा है कि शिंदे को ठाणे में खुली छूट रहेगी और उनके ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे तो कोल्हापुर, पुणे आदि में अजित पवार के ज्यादा उम्मीदवार लड़ेंगे। मुंबई और नागपुर सहित कुछ अन्य शहरों में भाजपा के ज्यादा उम्मीदवार लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्र की ओर से यह फॉर्मूला तय किया गया है कि जिस पार्टी का जिस इलाके में अच्छा असर है वहां वह गठबंधन का नेतृत्व करे। गौरतलब है कि कोई तीन दशक में पहली बार भाजपा बीएमसी में पर नियंत्रण की संभावना देख रही है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo