मौर्य को तरक्की मिलने की चर्चा

Categorized as राजनीति

जब से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है तब से उनको लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता दो खेमों में बंटे हैं। एक खेमा केशव प्रसाद मौर्य को मिली इस जिम्मेदारी में उनकी तरक्की छिपी हुई देख रहे हैं। उनका कहना है कि अगर बिहार में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा होता है और उम्मीद के मुताबिक एनडीए की सरकार बनती है तो मौर्य को उत्तर प्रदेश में बड़ा फायदा होगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अमित शाह उत्तर प्रदेश में थे तो  उन्होंने एक कार्यक्रम में केशव मौर्य को अपना प्रिय मित्र बताया था। उस समय मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। उसके बाद मौर्य को बिहार चुनाव में सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

हालांकि एक दूसरा खेमा है, जो मान रहा है कि यह मौर्य के राष्ट्रीय राजनीति में जाने का रास्ता बनाने वाला कदम है। उनका कहना है कि अगर मौर्य अच्छी भूमिका निभाते हैं तो उनको राष्ट्रीय संगठन में लिया जा सकता है या अगले साल जिन पांच राज्यों में चुनाव हैं उनमें से किसी राज्य में भेजा जा सकता है। हालांकि इसकी संभावना नहीं है क्योंकि बिहार में उनके जरिए कोईरी वोट को एकजुट रखने का प्रयास करना है इसलिए उनको पटना भेजा गया है। बहरहाल, जो हो लेकिन यह चर्चा है कि 2017 में उनके साथ जो ऐतिहासिक अन्याय हुआ था उसके प्रतिकार का समय आ रहा है। ध्यान रहे 2017 में वे प्रदेश अध्यक्ष थे और चुनाव उनके चेहरे पर हुआ था। उनके चेहरे पर गैर यादव पिछड़ा वोट गोलबंद हुआ था। यही काम उनको बिहार में भी करना है। लेकिन सवाल है कि जीत के बाद बिहार में कोईरी नेता सम्राट चौधरी की तरक्की होगी या उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य की होगी?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo