यह मुद्दा जटिल है

Categorized as राजनीति

भारत में आईटी ऐक्ट को लेकर मतभेद हैं, तो उसकी वजह इस कानून में शामिल कुछ प्रावधानों के दुरुपयोग की शिकायतें हैं। यहां सरकारों ने असहमति को नियंत्रित करने के लिए ऐसे प्रावधानों का अक्सर इस्तेमाल किया है।

कर्नाटक हाई कर्ट ने कहा है कि सोशल मीडिया विचारों का आधुनिक अखाड़ा है, जिसे अराजक स्वतंत्रता के हाल में नहीं छोड़ा जा सकता। अतः इस पर मौजूद कंटेंट को अवश्य विनियमित किया जाना चाहिए- खासकर अगर उसका संबंध महिलाओं से हो। कोर्ट ने कहा कि ऐसा ना करने का मतलब गरिमा के नागरिकों के अधिकार का हनन होगा। कोर्ट ने कहा- ‘जो भी मंच हमारे राष्ट्र के अधिकार-क्षेत्र में काम करता है, उसे स्वतंत्रता के साथ-साथ जिम्मेदारी को भी स्वीकार करना होगा। विशेषाधिकार के साथ उत्तरदायित्व का निर्वाह अनिवार्य है।’ न्यायालय ने कहा कि स्वतंत्रता की आड़ में अनियमित अभिव्यक्ति अराजकता का स्रोत बन जाती है। इस निर्णय का व्यावहारिक पक्ष यह है कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को सूचना तकनीक अधिनियम की धारा 79 को मानना पड़ेगा।

इस धारा को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (जो पहले ट्विटर था) ने चुनौती दी थी। लेकिन हाई कोर्ट ने उसकी यायिका खारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने जो समझ सामने रखी है, उससे असहमत होने की कम ही गुंजाइश है। दरअसल, भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ‘विवेकपूर्ण सीमाओं’ के अंदर ही दी गई है। कोर्ट की ये बात भी सही है कि हर संप्रभु देश अब सोशल मीडिया का विनियमन कर रहा है। जैसाकि अदालत ने ध्यान दिलाया कि अमेरिका में भी सोशल मीडिया को विनियमित करने वाले कानून हैं, जहां एक्स का मुख्यालय है। बहरहाल, भारत में आईटी ऐक्ट को लेकर मतभेद रहे हैं, तो उसकी वजह इस कानून में शामिल कुछ प्रावधानों के दुरुपयोग की शिकायतें हैं।

यहां सरकारों ने असहमति या विपक्षी राय को नियंत्रित करने के लिए ऐसे प्रावधानों का अक्सर इस्तेमाल किया है। आरोप है कि आंदोलन या प्रतिरोध से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट्स को हटवाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों पर दबाव डाला है। इसलिए सोशल मीडिया के विनियमन की बात से विपक्षी हलकों में आशंका पैदा हो जाती है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपना फैसला एक सामाजिक समस्या के संदर्भ में दिया है। मगर कोर्ट की व्याख्याएं राजनीतिक दायरों में भी पहुंच सकती हैं। और यहां आकर बात जटिल हो जाती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo