बिहार में एनडीए में छिड़ा घमासान

Categorized as राजनीति

बिहार में इन दिनों सभी पार्टियों की राजनीति प्रशांत किशोर तय कर रहे हैं। उनके बयानों से पार्टियों की लाइन तय हो रही है और सारी पार्टियां इस इंतजार में हैं कि प्रशांत किशोर कब अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हैं क्योंकि सभी पार्टियों के उम्मीदवार उनके प्रत्याशी के हिसाब से तय होंगे। प्रशांत किशोर के बयान से अभी सबसे ज्यादा घमासान एनडीए के अंदर मचा है। प्रशांत ने भाजपा और जनता दल यू दोनों के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि उनके कई आरोप राजनीतिक प्रकृति के हैं लेकिन कई भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इन आरोपों को लेकर दोनों पार्टियों में नाराज बैठा खेमा सवाल उठाने लगा है। भाजपा के अंदर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मोर्चा खोला है तो जनता दल यू में मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सवाल उठाए हैं। इन दोनों के सवाल उठाने से पार्टियां ज्यादा असहज हुई हैं।

भाजपा को जितनी परेशानी प्रशांत किशोर के आरोपों से है उससे ज्यादा परेशानी आरके सिंह के सवाल उठाने से है। आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने जिन नेताओं के बारे में खुलासा किया है उनको सामने आकर हर आरोप का जवाब देना चाहिए। अगर जवाब है तो वे मीडिया में बताएं और मानहानि का मुकदमा करें और अगर जवाब नहीं है तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करे। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और मंगल पांडेय सहित कई मंत्रियों पर सवाल उठाए हैं। आरके सिंह अपने इलाके में आरा, बड़हरा, जगदीशपुर जैसी राजपूत बहुल सीटों पर चुनाव लड़ने वाले संभावित भाजपा या जदयू प्रत्याशियों का भी विरोध करने का ऐलान किया है।

उधर जनता दल यू के एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर लगे आरोपों को मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के ऊपर कभी भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। अब उनकी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं इसलिए मंत्री को आरोपों का बिंदुवार जवाब देना चाहिए। असल में उनका विवाद मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह को चुनाव लड़ाने की तैयारियों से है। अनंत सिंह को ललन सिंह और अशोक चौधरी दोनों का समर्थन प्राप्त है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo