प्रियंका अपनी रैली में किसके लिए वोट मांगेंगी

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन में सारी चीजें तय होने से पहले ही अपने राजनीतिक और चुनावी कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दो दिन बाद 26 सितंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली होने वाली है। पूर्वी चंपारण में उनकी रैली होगी। यह उनकी पहली रैली है, जिसकी तैयारी में वहां के लोकसभा सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह आयोजित कर रहे हैं। प्रियंका के करीबी बताए जाने वाले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी इसकी तैयारी में जुटे हैं। ध्यान रहे अभी तक राजद और कांग्रेस में तालमेल फाइनल नहीं हुआ है और न सीटों का बंटवारा हुआ है।

तभी सवाल है कि मोतिहारी के गांधी मैदान की रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा किसके लिए वोट मांगेंगी? क्या वे कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगी या महागठबंधन के लिए वोट मांगेंगी? वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहेंगी या उनका भाषण नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देने पर केंद्रित होगा? ध्यान रहे अगर दोनो पार्टियों में कांग्रेस के हिसाब से भी तालमेल हो और कांग्रेस जितनी सीटें मांग रही है उतनी मिल भी जाएं तब भी पूर्वी चंपारण की 12 में से ज्यादा से ज्यादा दो सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। क्या इन दो सीटों के लिए प्रियंका की रैली मोतिहारी में कराई जा रही है या सभी 12 सीटों के लिए उनकी रैली हो रही है? कांग्रेस ने राजद के लोगों के लिए भी समस्या खड़ी कर दी है। वे चुपचाप कांग्रेस की तैयारिया देख रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo