बीसीसीआई में भी कद से बड़ा पद

Categorized as राजनीति

अब तक यह बात भारतीय जनता पार्टी में दिख रही थी। वहां चुन चुन कर ऐसे लोगों को ऊंचे पद दिए जा रहे हैं, जिनका राजनीतिक कद उस पद के अनुरूप नहीं होता है। मजबूत और जनाधार वाले नेताओं की जगह नया नेतृत्व लाने के नाम पर पहली बार या दूसरी बार के ऐसे विधायक मुख्यमंत्री बनाए गए हैं, जिनको उनके अपने क्षेत्र से बाहर कोई नहीं जानता है। अब यह सिद्धांत क्रिकेट के सबसे बड़े संगठन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई में भी पहुंच गया है। सोचें, जहां भारत के सबसे महान कप्तान और शानदार बल्लेबाज सौरव गांगुली अध्यक्ष रहे वहां मिथुन मन्हास अध्यक्ष बनने वाले हैं!

ध्यान रहे इस समय बीसीसीआई भी पूरी तरह से जय शाह के नियंत्रण में ही है। पिछली बार सौरव गांगुली की जगह रोजर बिन्नी को अध्यक्ष बनाया गया था। वे पुराने टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं। हालांकि सबको पता है कि वे मूर्ति की तरह पद पर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर सिर्फ नौकरी की। अब उनकी जगह मिथुन मन्हास को अध्यक्ष बनाया जा रहा है। मिथुन मन्हास दिल्ली की टीम से खेलते थे लेकिन आज तक उन्होंने भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उनका न तो प्रशासनिक अनुभव कोई बहुत बड़ा है और न क्रिकेट कोच के तौर पर उन्होंने नाम किया है। हो सकता है कि वे निष्ठावान हों। ,सिर्फ इस गुण के आधार पर उनको बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इससे पहले या तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी अध्यक्ष होते थे या बड़े क्रिकेट प्रशासक या बड़े राजनेता अध्यक्ष होते थे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo