केरल में कांग्रेस नेताओं की दावेदारी

Categorized as राजनीति

अगले साल अप्रैल में केरल में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। वहां के कांग्रेस नेता इस बात से खुश हैं कि मुख्यमंत्री पद का एक दावेदार कम हो गया। शशि थरूर की राजनीति ने उनको कांग्रेस आलाकमान से दूर कर दिया है और इस तरह वे मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से भी दूर हो गए हैं। उनके दूर होने के बाद भी दावेदारी की संख्या बड़ी लंबी है। प्रदेश के तमाम बड़े नेता, जो कभी सीएम पद के दावेदार रहे हैं वे तैयारी कर रहे हैं लेकिन उनको केसी वेणगोपाल का खतरा दिख रहा है। उनको लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो केसीवी ही सीएम होंगे। उनकी हैसियत कांग्रेस के दिग्गज एके एंटनी वाली हो गई है। इसका मतलब है कि या तो वे खुद बन जाएंगे या वही बनेगा, जिसको वे चाहेंगे। जैसे एंटनी वे वायलार रवि की जगह ओमन चांडी को बनवाया था।

बहरहाल, प्रदेश के पुराने नेताओं में सबसे तगड़ी दावेदारी रमेश चेन्निथला की है। उनके अलावा सुधाकरण और सतीशन की दावेदारी अपनी जगह है। करुणाकरण परिवार के लोग तो अब थक हार कर दावेदारी छोड़ चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से चेन्निथला ड्रग्स के खिलाफ यात्रा निकाल कर रहे हैं। वे चाहते थे कि केरल की वायनाड सीट की सांसद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनकी यात्रा में शामिल हों। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि पिछले दिनों प्रियंका वायनाड में थीं और उसी समय सोनिया गांधी भी निजी यात्रा पर पहुंची तो ‘संयोग’ से चेन्निथला की मुलाकात दोनों से हो गई। जिस समय चेन्निथला की यात्रा वायनाड से गुजर रही थी उसी समय सोनिया और प्रियंका का काफिला सामने आ गया और उनका मुलाकात हो गई। इस मुलाकात की प्रदेश राजनीति में बहुत चर्चा है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo