विपक्षी मुख्यमंत्रियों को ममता से सीखना चाहिए

Categorized as राजनीति

ममता बनर्जी एकमात्र मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार यह सवाल उठा रही हैं कि वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी में कटौती का श्रेय अकेले केंद्र सरकार कैसे ले रही है? उन्होंने सोमवार को दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन करने के बाद कोलकाता में इस बात को दोहराया कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री इसका अकेले श्रेय ले रहे हैं, जबकि जीएसटी में कटौती करने या स्लैब कम करने का फैसला राज्यों ने केंद्र के साथ मिल कर किया था और इसका सबसे बड़ा नुकसान राज्यों को होने वाला है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने जरूर यह बात उठाई और कहा कि जीएसटी काउंसिल एक संवैधानिक संस्था है, जिसने जीएसटी स्लैब में बदलाव का फैसला किया और उसमें राज्यों की बराबर भागीदारी है।

लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा नहीं बना रही है। यह हकीकत है कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जीएसटी स्लैब हटाने और रोजमर्रा की जरुरत की चीजों को पांच फीसदी के स्लैब में लाने का फैसला हुआ था। अगर सभी राज्य इसकी सहमति नहीं देते तो यह फैसला नहीं होता है।

इस फैसले का नुकसान राज्यों को होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। जीएसटी काउंसिल की बैठक के तुरंत बाद झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा था कि राज्य को दो हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने राजस्व घटने की बात कही थी। लेकिन हैरानी की बात है कि विपक्षी पार्टियों के शासन वाले राज्यों ने जीएसटी कटौती का श्रेय लेने का कोई प्रयास नहीं किया। राज्य सरकारों के पास मीडिया बजट होता है और विज्ञापन पर भारी भरकम खर्च होता है लेकिन किसी राज्य सरकार ने वैसी मुहिम नहीं छेड़ी, जैसी केंद्र ने छेड़ी है या भाजपा ने छेडी है।

ऐसा लग रहा है कि सारा फैसला केंद्र ने किया है। अगर विपक्ष जरा सी क्रिएटिविटी दिखाता तो पंजाब से लेकर तमिलनाडु और केरल से लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि विपक्षी शासन वाले राज्य एक साथ मिल कर जीएसटी कटौती का श्रेय लेने का अभियान चला सकते थे। उनके विज्ञापन छपते और उनकी पार्टी के नेता, मंत्री आदि जनता के बीच जाकर बताते कि उन्होंने राजस्व की कुर्बानी दी है, जिससे कटौती संभव हुई है। लेकिन किसी ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo