महागठबंधन में क्या होगा सीटों का फॉर्मूला

Categorized as राजनीति

बिहार में विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन में महाखटपट चल रही है। सारी पार्टियां अपनी अपनी ताकत दिखाने में लगी हैं। कोई सीटों की अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि एक व्यावहारिक फॉर्मूला निकल रहा है, जिसके आधार पर सीट बंटवारा हो जाएगा। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की मोतिहारी रैली के बाद यानी 26 सितंबर के बाद किसी दिन सभी पार्टियां सीट बंटवारे पर मुहर लगाएंगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियां अपनी पहले वाली मांग से पीछे हट रही हैं। राजद भी सीटें छोड़ने के लिए तैयार है और कांग्रेस भी। बताया जा रहा है कि सबसे बड़ा फायदा सीपीआई माले को होने जा रहा है, जिसकी सीटें बढ़ रही हैं। वह इकलौती पार्टी है, जिसकी सीटें बढ़ेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि इंडियन इन्कलाब पार्टी बनाने वाले आईपी गुप्ता को भी कांग्रेस साथ लेने पर राजी हो गई है।

सो, अब जो फॉर्मूला बन रहा है उसके मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल ऐतिहासिक रूप से सबसे कम सीटों पर लड़ेगी। उसे 130 के आसपास सीटों पर लड़ना है। पिछली बार वह 144 सीट पर लड़ी थी। कांग्रेस 55 से 60 के बीच रहेगी और इसमें आईपी गुप्ता की पार्टी भी एडजस्ट होगी। उनको दो या तीन सीटें मिल सकती हैं। अगर वे तीन सीट पर राजी होते हैं तो कांग्रेस 55 सीट लड़ेगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के दो से तीन उम्मीदवार राजद की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई माले की सीटें 19 से बढ़ कर 27 तक पहुंचेंगी। गौरतलब है कि माले प्रमुख दीपांकर भट्टाचार्य ने पिछले दिनों कहा था कि उनकी पार्टी 12 जिलों में पिछली बार लड़ी थी और इस बार 20 जिलों में लड़ना चाहती है। उनकी बात सुनी गई है। सीपीआई पहले की तरह छह और सीपीएम चार सीटों पर लड़ेगी। मुकेश सहनी की पार्टी को अधिकतम 15 सीटें मिलने की बात हुई है। पशुपति पारस को दो और हेमंत सोरेन की पार्टी को दो सीटें मिल सकती हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo